फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से एकांश शाक्य और विनीता शाक्य का वैवाहिक संस्कार सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 आज ग्राम नगला निजाम निवासी श्री महेंद्रपाल सिंह शाक्य के पुत्र एकांश शाक्य एवं ग्राम ढड़ियापुर निवासी श्री रामनिवास शाक्य की सुपुत्री विनीता शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस बौद्ध दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण के बाद वर-वधू ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह कार्यक्रम में पारंपरिक धार्मिक मंत्रोच्चार की जगह तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और विचारों की गूंज सुनाई दी।

विवाह समारोह में धर्मपाल बौद्ध ने प्रमाण पत्र प्रदान कर नवदम्पत्ति को वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि “बौद्ध रीति से विवाह एक समता, करुणा और सहजीवन के मूल्यों पर आधारित होता है, जिसमें आडंबर नहीं बल्कि जीवन की सादगी और सार्थकता को महत्व दिया जाता है।”

परिवारजनों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में यह आयोजन अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। विवाह की इस वैकल्पिक पद्धति ने सामाजिक जागरूकता और बदलाव की नई दिशा को भी रेखांकित किया।