फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार, मिला विवाह प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 नवम्बर 2025 रविवार को ग्राम नगला चन्देला पोस्ट गुतासी के आदित्य पुत्र श्री वीरसिंह शाक्य और ग्राम कांदेमई पोस्ट नवाबगंज की पुष्पा पुत्री श्री सौदान सिंह शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-विधि के अनुसार सम्पन्न हुआ। शांतिपूर्ण और पवित्र वातावरण में आयोजित इस बौद्ध विवाह समारोह में दम्पत्ति ने करुणा, सत्य, मैत्री और समानता के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विवाह संस्कार सम्पन्न होने के पश्चात धर्मपाल बौद्ध ने आदित्य और पुष्पा को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित परिजनों व ग्रामवासियों ने नव दम्पत्ति को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बौद्ध परंपरा के इस सरल और समरसता को बढ़ावा देने वाले समारोह ने क्षेत्र में सौहार्द का संदेश दिया।