फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 जनपद में सामाजिक समरसता और सरल विवाह परंपरा को बढ़ावा देते हुए ग्राम बांसूडाणा पोस्ट कनासी निवासी प्रियंका पुत्री श्री बृजराज सिंह शाक्य एवं ग्राम धुवियाई पोस्ट सिवारा खास निवासी अनुपम पुत्र श्री हरिपाल सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति से सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
बौद्ध धर्म के शांतिपूर्ण व सरल संस्कारों के अनुसार दोनों ने दाम्पत्य सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। विवाह संपन्न होने के बाद धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। समारोह में परिवारजनों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। यह विवाह सादगी, समानता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बिना अनावश्यक खर्च और दिखावे के भी पवित्र संबंध सुंदर ढंग से निभाए जा सकते हैं।
