फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 (मंगलवार) जनपद के मोहल्ला दीनदयालनगर नवाबगंज निवासी विशाल कुमार पुत्र श्री मुन्नालाल शाक्य एवं जनपद कासगंज के ग्राम दिउरैय्या पोस्ट मझोला निवासी अनुष्का पुत्री श्री जयसिंह शाक्य का विवाह संस्कार बौद्ध परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुआ।
यह दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार पूरी श्रद्धा एवं सादगी के साथ आयोजित किया गया। विवाह समारोह के उपरांत धर्मपाल बौद्ध ने वर-वधू को बौद्ध रीति से आशीर्वाद प्रदान करते हुए विवाह प्रमाण पत्र सौंपा।
समारोह में उपस्थित बौद्ध अनुयायियों एवं परिजनों ने नवदम्पति को उज्ज्वल भविष्य, सुखी दाम्पत्य जीवन एवं सामाजिक समरसता की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर दोनों परिवारों में हर्षोल्लास का वातावरण रहा।
