फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 दिन रविवार को जनपद के दो परिवारों का विवाह संस्कार परंपरागत बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया गया।

ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव निवासी अनुज कुमार पुत्र श्री जगरूप सिंह शाक्य एवं ग्राम गढ़िया ढिलावल, पोस्ट भोपतिपट्टी निवासी मोहिनी पुत्री श्री संजीव कुमार शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन बड़े ही सादगीपूर्ण व धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर बौद्ध धर्म के आचार्यों धर्मपाल बौद्ध द्वारा त्रिशरण पंचशील दिलवाकर विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। विवाह के पश्चात वर–वधु को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में दोनों परिवारों सहित ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह विवाह बौद्ध परंपराओं और सादगी का अनुपम उदाहरण बना, जिसने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश भी दिया।