फर्रुखाबाद:भूमि विवाद में ईट पत्थर चलने से महिला प्रधान सहित कई घायल

फर्रुखाबाद: जहानगंज नींव खोदने के मामले में प्रधान पति और ग्रामीणों में विवाद हो गया| जिसमे जमकर पथराव हुआ| मारपीट और पथराव में प्रधान और उनके पति सहित एक दर्जन जख्मी हो गये|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम उस्मानगंज में निवासी जितेन्द्र सिंह अपने घर के निकट बुधवार सुबह लगभग आठ बजे नींव खुदवा रहे थे | तब इसकी जानकारी प्रधान बेबी के पति आकाश बाबू को हुई तो प्रधान पति ने जितेन्द्र से कार्य बंद करनें के लिए कहा| जिस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू होकर गाली-गलौज तक पंहुच गया| और झगड़े की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों में मोर्चाबंदी होकर | जमकर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले| जिसमें जितेन्द्र सिंह, प्रिया, रामलखन, श्याम सिंह, संतोष, रोमित, अरविंद गौतम व दूसरे पक्ष से प्रधानबेबी, पति आकाश बाबू व राजीव कुमार आदि घायल हो गए | पुलिस नें प्रधान पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया| और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर आनें पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह