फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। समिति की शिष्या अपर्णा बाई जी के सानिध्य में यह अभियान 27 व 28 सितम्बर को विभिन्न स्थलों पर संपन्न हुआ।
28 सितम्बर को समिति के भक्तजनों ने फर्रुखाबाद बस स्टैंड परिसर में सफाई अभियान चलाया। वहीं 28 सितम्बर को आश्रम के आसपास के इलाकों को स्वच्छ कर समाज को एक मिसाल पेश की। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति से जुड़े भक्तों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में प्रमुख रूप से जय सिंह, सुनीता, विष्णु दयाल, हरिराम, आसाराम, उदय पाल, शिवराम शर्मा, दिवारी लाल, कनिश, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, राजेंद्र, दीक्षिता, वीर चौहान, शकुंतला, सज्जन, सुरेश कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त बस स्टैंड कर्मचारी उदय सिंह, चालक, सुरक्षाकर्मी निलेश कुमार, दाताराम और अन्य स्थानीय लोग भी सफाई कार्य में सक्रिय रूप से जुड़े।
मानव उत्थान सेवा समिति के इस अभियान ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया और समाज में साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
