(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम शाखा, फर्रुखाबाद में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से किया गया। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षकों हरीराम यादव और बा रामदेव सिंह ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।
इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसमें योग को पृथ्वी और पर्यावरण के साथ जोड़ते हुए इसके सार्वभौमिक महत्व को रेखांकित किया गया। प्रशिक्षकों ने योग को धर्म नहीं, बल्कि विज्ञान बताते हुए कहा कि यह कल्याण, यौवन और आत्मिक उन्नयन का साधन है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है।
इस अवसर पर आश्रम प्रभारी अपर्णा बाई जी, पूर्व प्रधान राधेश्याम, प्रधान सुनील फौजी, प्रचार सचिव सुशील कुमार राजपाल, प्रह्लाद सिंह, बाबू राम, राम सिंह, दिवारी लाल, राजेंद्र दीक्षित, सोबरन सिंह, श्यामसुंदर, जय सिंह, हरी ओम, विष्णु नदयाल, गिरजेश, रक्षपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित योग करने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया। आश्रम में हुए इस आयोजन ने योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया।
