फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस की बड़ी सफलता, 1658 ग्राम नाजायज अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए थाना कादरीगेट पुलिस ने बुधवार को गश्त व चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने 1658 ग्राम नाजायज अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कादरीगेट पुलिस ने यह कामयाबी पाई।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम – रेवा हस्सा पूर्ती, पिता का नाम – शोमा हस्सा पूर्ती, निवासी – पतरा डीह, थाना मुरूहू, जिला खूंटी (झारखंड)

बरामदगी

02 पैकेट में कुल 1658 ग्राम नाजायज अफीम, 01 मोबाइल फोन (रियलमी, नेवी ब्लू कलर)

अभियुक्त का बयान

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह अफीम बेचने के उद्देश्य से बरेली जा रहा था, जिसे उसने झारखंड के खूंटी जिले से खरीदा था। उसने कहा कि बाकी सफाई वह अदालत में अपने वकील के माध्यम से देगा।

मुकदमा पंजीकृत

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 312/25 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कादरीगेट में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

इस सफलता में थाना कादरीगेट के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुखलाल लोधी, कृष्ण कुमार कश्यप, कपिल कुमार कुशवाह, जयन्त फौजदार, मोहित मिश्रा तथा कांस्टेबल शशिकान्त पाण्डेय, विवेक कुमार, दीपक कुमार, अनुज कुमार, क्षितिज गौतम और विदेश कुमार की भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।