फर्रुखाबाद :मेजर एस.डी.सिंह विश्वविद्यालय का हुआ उद्धघाटन

मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय का हुआ उद्घाटन। विश्वविद्यालय का उद्घाटन माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय फर्रुखाबाद में शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कुलाधिपति डॉक्टर अनार सिंह की सराहना करते हुए कहा। की अपने पिता शिक्षाविद बाबू सिंह दद्दू जी के सपने को साकार करते हुए यूनिवर्सिटी खोली है। उन्हें विश्वास है नया विश्वविद्यालय फर्रुखाबाद व आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा की नई रोशनी लेकर आएगा। कुलाधिपति डॉक्टर अनार सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनका विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को रोजगार परक शिक्षा प्रदान करेगा। डॉ.अनार सिंह,डॉ. अंचल सिंह, कुलपति रंगनाथ मिश्र ने उच्च शिक्षा मंत्री एवं उनकी पत्नी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।