फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम ने विमलेश कुमार पुत्र स्व. ग्रीश कुमार निवासी पंचम वाली गली, कस्बा व थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ को अवैध आतिशबाजी से भरे 03 कार्टन के साथ गिरफ्तार किया है।
🔹 क्या-क्या हुआ बरामद
01 कार्टन में COLOUR SPARKLERS के 80 बंडल, 01 कार्टन में DEEPAK फुलझड़िया के 106 बंडल, 01 कार्टन में लैला-मजनू पटाखा के 32 पैकेट तथा ASOK BEST QUALITY CRACKERS के 96 पैकेट का एक बंडल
🔹 घटना का विवरण
थाना नवाबगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध पटाखों का स्टॉक रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और उपरोक्त सामग्री बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 258/25 धारा 5/9ख(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
🔹 पूछताछ में अभियुक्त ने बताया
अभियुक्त विमलेश कुमार ने बताया कि वह दीपावली के अवसर पर पटाखों की दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था, इसलिए उसने पहले से माल स्टॉक कर रखा था। अन्य बयान वह अपने वकील के माध्यम से अदालत में देने की बात कही।
🔹 पुलिस टीम
1. प्र0नि0 अवध नारायण पाण्डेय, 2. व0उनि0 गीतम सिंह, 3. 30नि0 गिरीश कुमार, 4. का0 अरविन्द कुमार
थाना नवाबगंज पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि जनपद पुलिस अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दीपावली जैसे पर्वों पर भी जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क है।
