फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 107/2025, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

शैतान सिंह पुत्र अवधेश

निवासी विक्रमपुर थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.05.2025 को वादी के पुत्र ने अपनी पत्नी एवं उसके कथित प्रेमी शैतान सिंह के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में वादी वीरेन्द्र पुत्र चोखेलाल शाक्य, निवासी भैसरी शिवारा खास, थाना कम्पिल ने तहरीर दी थी।

मा० न्यायालय के आदेश पर दिनांक 06.07.2025 को थाना कम्पिल में मु0अ0सं0 107/2025, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर बाद में धारा 103(1)/238 बीएनएस को लोप कर मुकदमे में धारा 108 बीएनएस की वृद्धि की गई। इसी प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त शैतान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी तथा कहा कि बाकी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रस्तुत करेगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 107/2025 धारा 108 बीएनएस, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष – श्री नितिन चौधरी, 2. उप निरीक्षक – श्री प्रमोद कुमार, 3. कांस्टेबल – अमित कुमार

थाना कम्पिल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।