फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नाजायज बन्दूक और आतिशबाजी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर पुत्र मुल्तान सिंह निवासी मोहनपुर दीनारपुर, थाना कमालगंज को गिरफ्तार किया। उसके घर से एक 12 बोर एकनली देशी बन्दूक, 02 जिंदा कारतूस, तथा विभिन्न कंपनियों की भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना कमालगंज पर मु०अ०सं० 329/2025, धारा 5/9ख (1)(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं 3/25/35 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

🔹 बरामदगी का विवरण –

01 अदद 12 बोर एकनली देशी बन्दूक, 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, विभिन्न कंपनियों के 60 से अधिक पैकेट आतिशबाजी, जिनमें I-MAX, SARVAM, ROYAL SALUTE, AVATAR, CHIDAMBARAM, PENTA SHOTS, PANDAV, MOCKTAIL BAR, GOLDEN EAGLE, TICK TOK आदि प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं।

🔹 पूछताछ के दौरान –

अभियुक्त धर्मवीर ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी सफाई न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

🔹 गिरफ्तारी टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक – श्री राजीव कुमार, 2. व0उ0नि0 – श्री सन्दीप कुमार गौतम, 3. उ0नि0 – श्री शिव कुमार, 4. का0 – सचिन, 5. का0 – रोहित कुमार

थाना कमालगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों और आतिशबाजी के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान जन सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।