फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अभियुक्त जिला बदर घोषित था।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 20 दिसंबर 2025 को कोतवाली कायमगंज पुलिस संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका। तलाशी के दौरान एक जिला बदर अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर तथा दूसरे अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 343/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अमन उर्फ पंकज तथा मु0अ0सं0 339/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम नईम अहमद खां पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
अमन उर्फ पंकज पुत्र सूरजपाल गिहार, निवासी ग्राम ममापुर, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ (जिला बदर)
नईम अहमद खां पुत्र जफर अहमद उर्फ बब्बन, निवासी रायपुर खास, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही।
बरामदगी का विवरण
एक तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस 12 बोर
अभियुक्त अमन उर्फ पंकज का आपराधिक इतिहास
अमन उर्फ पंकज के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, डकैती एवं गुंडा नियंत्रण अधिनियम सहित कुल 10 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी व बरामदगी की इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री मदन मोहन चतुर्वेदी, उप निरीक्षक श्री सोमवीर सिंह, निरीक्षक श्री बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल विजय गुर्जर, कांस्टेबल सचिन कुमार एवं कांस्टेबल रविन्द्र कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी
