फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 01 जनवरी 2026 को कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ कुन्दन पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम ममापुर, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए गलती होना बताया तथा शेष सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।
बरामदगी का विवरण :
01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :
गिरफ्तार अभियुक्त नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ कुन्दन के विरुद्ध जनपद फतेहगढ़ एवं कासगंज के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक श्री मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक श्री सोमवीर सिंह, उपनिरीक्षक श्री मोहित द्विवेदी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल विजय गुर्जर, कांस्टेबल सचिन कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी
