फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के निर्देशन में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को चोरी के दो मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिलीप पुत्र मुकेश निवासी अकराबाद, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ है। अभियुक्त को चोरी किए गए रेडमी कम्पनी का एक मोबाइल और सैमसंग कम्पनी का एक मोबाइल के साथ पकड़ा गया।
घटना का विवरण
वादिनी की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में मुकदमा अपराध संख्या 324/25, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त दिलीप का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे 11 दिसंबर को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म
पूछताछ के दौरान अभियुक्त दिलीप ने अपराध स्वीकार किया और न्यायालय में अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त दिलीप के खिलाफ पहले से ही मु.अ.सं. 324/25 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कायमगंज में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र तिवारी, का0 विजय गुर्जर, का0 सचिन कुमार
कायमगंज पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस टीम के सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
