फर्रुखाबाद:ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन सीज, ₹3.19 लाख जुर्माना।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के सख्त निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत के नेतृत्व में राजेपुर और मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र में चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें मौके पर ही थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का जुर्माना लगाया गया।वहीं मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में यातायात प्रभारी के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक ओवरलोडेड डंपर को पकड़कर उसका चालान किया गया। उक्त डंपर पर ₹1.09 लाख का जुर्माना तथा ₹70,000 का टैक्स वसूला गया।एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में वाहनों की अनियमित आवाजाही पर अंकुश लगने की उम्मीद है।