फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के जिला कारागार में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी राजेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी गुजीपुर, थाना अछल्दा, जिला इटावा (वर्तमान में औरैया), की दिनांक 10 जून 2025 को उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में मृत्यु हो गई थी।
इस संदिग्ध मृत्यु के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद के आदेश संख्या 830/जे.ए.-बीस-विविध/2025-26 दिनांक 16.06.2025 के अंतर्गत उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) को मजिस्ट्रेट जांच के लिए नामित किया गया है। मजिस्ट्रेट जांच के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 26.05.2025 को पत्र संख्या 2055/अ.उ.जि.म.-(सदर)/मजि.जांच/2025 के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी की जा चुकी है, जिसमें आम नागरिकों से घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
जांच के निष्कर्ष भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम और कारागारों में बंदियों की देखभाल की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस प्रकरण से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह उप जिलाधिकारी (सदर) कार्यालय से संपर्क करें।
