फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 सिद्धदोष बंदी प्रतिपाल पुत्र बचान सिंह (कैदी संख्या 29629), उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम झौहाना, थाना लोनार, जिला हरदोई, की 24 जुलाई 2025 को उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में मौत हो गई थी। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद द्वारा दिए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश संख्या 1134/जे.ए.-बीस-विविध/2025-26, दिनांक 28 जुलाई 2025 के अंतर्गत अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, रवीन्द्र सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस घटना से संबंधित कोई जानकारी, मौखिक या लिखित साक्ष्य देना चाहता है, वह 12 अगस्त 2025 से 19 अगस्त 2025 तक (कार्यालय समय में, अवकाश दिवसों को छोड़कर) व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। प्रशासन ने जनसाधारण से अपील की है कि जांच को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने में सहयोग करें, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
