फर्रुखाबाद:माफिया अनुपम दुबे की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर किया कुर्क।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)21 अप्रैल 2025 माफिया अनुपम दुबे पर पुलिस नें फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया| लिहाजा सोमवार को अधिकारियों नें कार्यवाही करते हुए माफिया की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया है। अनुपम और उसके परिजनों की कुल 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9.83 करोड़ आंकी गई है। जिस पर कुर्की की कार्यवाही हुई है।

सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश,मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस के लेकर फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी पंहुचे। जहाँ अनुपम के गोदाम को गैंगेस्टर एक्ट के कार्यवाही करते हुए पहले सील कुर्क कर लिया। कुर्की की कार्यवाही से पूर्व डुगडुगी पिटवाकर लोगों को जानकारी दी गयी। इसके उपरांत कुर्की की कार्यवाही हुई। 

          जनपद फतेहगढ़ में अब तक शासन द्वारा चिह्नित राज्य स्तरीय माफिया के द्वारा अपराध से अर्जित अवैध चल अचल सम्पत्तियों की कुर्की की कार्यवाही के क्रम में अब तक कुल 1,67,99,24,895 (एक अरब सड़सठ करोड़ निन्यानवे लाख चौबीस हजार आठ सौ पचानवे) रुपये की सम्पत्ति कुर्क करायी जा चुकी है।

Leave a Comment