फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ के भारत माता मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 श्री शंभू चैतन्य ब्रह्मचारी स्वामी जी के नेतृत्व में भारत माता मंदिर, फतेहगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण जी की छठी उत्सवपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल के भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के पुजारी पवन मिश्रा के साथ-साथ अंशुल पाठक, अर्पित पाठक, सुमित यादव, राहुल शाक्य, गोविंद वर्मा, अभय पाल, बसंत, नितिन, अभिषेक, रोहन सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान श्रीकृष्ण की लीला और भक्ति भाव से जुड़ने का अवसर बताया।