फर्रुखाबाद:भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक की अध्यक्षता में लोकसभा महिला सम्मेलन आयोजित, महिलाओं ने रखे अपने विचार

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 28 अप्रैल 2024 रविवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक की अध्यक्षता में लोकसभा महिला सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं महिला एवं बाल कल्याण कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में रही लोकसभा महिला सम्मेलन के माध्यम से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिलाओं से भाजपा के समर्थन की बात की।

   मुख्य अतिथि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा एक मजबूत समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान अविस्मरणी है इसीलिए भारत में महिलाओं को शक्ति व दुर्गा का रूप कहा गया है देश की रक्षा के लिए भारत की ही वीरांगनाओं ने समय-समय पर बलिदान देकर भारत और उसकी संस्कृति की रक्षा करने का भी कार्य किया। वर्तमान में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है भारत की बढ़ रही ताकत में भी महिलाओं का विशेष योगदान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जितनी भी योजनाएं चलाई अधिकतर योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं प्रदेश में योगीराज में मां बहन बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं मां बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचारों में बड़ी कमी आई है सरकार द्वारा महिलाओं के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन सौभाग्य योजना पक्के मकान इज्जत घर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामूहिक विवाह समारोह जैसे कार्य करने के साथ ही साथ नारी शक्ति बंधन बिल कर महिलाओं को 33% का आरक्षण देने का कार्य किया। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्य किए गए हैं समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए का अनुदान भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक दिया। इस देश में वर्षों तक महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार होता रहा किसी भी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। खुले में शौच जाने वाली महिलाओं को इज्जत घर देकर सामाजिक तौर पर मजबूत करने का कार्य किया भाजपा सरकार में ही महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे कई एनजीओ और स्वयं सहायता समूह को सरकार द्वारा मदद की जा रही है उनके आर्थिक स्तर को अधिक बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार देश में एनआरसी और CAA कानून लाकर बाहरी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम करेगी कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण बाहरी घुसपैठियों ने देश की महिलाओं का हक छीनने का कार्य किया। जो हक देश की महिलाओं को मिलना चाहिए वह तुष्टिकरण की भेंट चढ़ गई लेकिन भाजपा सरकार निरंतर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक दे रही है।

   पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा प्रदेश में पिछली सपा और बसपा की सरकार में महिलाओं के साथ अन्याय दुराचार होता था लेकिन योगीराज में गुंडे और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करके महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने का कार्य किया।

   भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ रजनी सरीन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ महिलाओं का भी साथ आवश्यक है महिलाएं विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने का कार्य करेंगी।

   महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं की आवाज को बुलंद रखने के लिए भाजपा ने मंच दिया है किसी भी डाल के द्वारा महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार व संगठन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।

  इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री ने किया इटावा से आई महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मनीषा शुक्ला कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि गंगवार एवं सदर विधायक की धर्मपत्नी अनीता द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किया।

   इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह, सुमन राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, प्रीति तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री डीएस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, रवि बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

  कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भाजपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी के साथ चुनाव की तैयारी पर बात की और उन्होंने पूरे लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक महिला मोर्चा के कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।