फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की दी जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्रामसभा आसमपुर के प्राथमिक विद्यालय कटरी तौफीक में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनकी समस्याओं को जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि — के बारे में विस्तृत जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डॉ अवनीन्द्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, यदुवंश कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी अमृतपुर सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुँचे।

ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों व प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।