फर्रुखाबाद:प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रसारण को भाजपा जिला मुख्यालय पर सुना।

फर्रुखाबाद, आज 26 नवंबर 2023 को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रसारण को भाजपा जिला मुख्यालय पर सुना। मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था. देश के सभी देशवासियों को मैं संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं. हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे. मन की बात कार्यक्रम में पूर्व सैनिक प्रोकोष्ट के प्रदेश सह सयोंजक वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री भाजपा कैप्टन डी एस राठौर , जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो सत्यम कटियार,जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग कृष्ण मुरारी राजपूत,फतेहगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी भाजपा राहुल राठौर, रजनीश मिश्रा उपस्थित रहे।