फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर कॉल करके तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए:

डायल 112 – आपातकालीन पुलिस सहायता

1090 – महिला हेल्पलाइन

181 – महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

पुलिस द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियाँ और सामाजिक व कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

कोतवाली पुलिस की इस पहल की स्थानीय महिलाओं ने सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें अधिक आत्मविश्वासी और जागरूक बनाते हैं। पुलिस प्रशासन ने आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाने का आश्वासन दिया।