फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा दल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1098, 181, 112, 1090, 1076 — की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं और हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका अधिक से अधिक उपयोग कर महिलाएं स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करना है।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, एवं अन्य महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद प्राप्त की जा सकती है।
कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस का यह जनजागरूकता अभियान क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
