फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उवैस खान उर्फ शैजी पुत्र मो० निसार खान निवासी मोहल्ला खैराती खाँ, कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पर मु0अ0सं0 155/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही है। अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें वर्ष 2017 का गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।
उक्त गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इमरान फरीद, कांस्टेबल मलिखान सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।
पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।
