फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को 2.7 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा दिनांक 20.12.2025 को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्ता को 2.7 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-

01. गुलशन पत्नी संजय निवासी नेकपुर चौरासी कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 20.12.2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता गुलशन उपरोक्त को कुल 2.7 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 151/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरणः– अभियुक्ता गुलशन उपरोक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने अन्य जनपद से गांजा लाकर छोटे- छोटे पैकेटों में रखकर बेचकर अपने बच्चों के पालन पोषण करना बताते हुए अपने जुर्म की मांगी मांगते हुए अपनी सफाई अपनी वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष देना बताया।

अभियुक्ता गुलशन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास उपरोक्तः

01. मु0अ0सं0 151/25 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़। मु0अ0स0 370/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना जलालाबाद जनपद शाहजहापुर। अन्य थानो से जानकारी की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः-

1. 2.7 किलोग्राम नाजायज गांजा

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीमः-

थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री दर्शन सिंह सोलंकी, उ0नि0 श्री अमित कुमार गुप्ता, म0का0 पूनम बघेल, का0 मोहित

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।