फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐचार्या उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
★घटना का विवरण
दिनांक 02 अगस्त 2025 को फर्रुखाबाद के मोहल्ला आराकसान निवासी रमेश कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, दस्तावेज व अन्य सामान चोरी हो गया है। इस पर तत्काल मु.अ.सं. 85/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
★गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. अर्जुन कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी डबरी चिलसरा, थाना शमसाबाद, वर्तमान पता मोहल्ला दीनदयाल बाग परियाघाट, थाना कादरी गेट, फतेहगढ़।
2. विशाल उर्फ बकरी पुत्र उदयवीर, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना फतेहगढ़।
3. बाल अपचारी सुमित कुमार पुत्र बिरजू, निवासी मोहल्ला बगिया गेट, मातादीन की चक्की, थाना कादरी गेट, फतेहगढ़।
★बरामदगी का विवरण
पुलिस ने तीनों के पास से निम्न चोरी का सामान बरामद किया है:
01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 02 झुमकी (पीली धातु), 01 काला बैग जिसमें बैंक पासबुक व इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 29 सफेद रंग की चैन (छोटी व बड़ी), 35 काली रंग की चैन (छोटी व बड़ी), 01 पुरुष पर्स जिसमें ₹2000 नकद व आधार कार्ड व पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया।
★आपराधिक इतिहास
अर्जुन कुमार के विरुद्ध पहले से थाना कादरीगेट व कोतवाली फर्रुखाबाद में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विशाल उर्फ बकरी व सुमित कुमार पर भी कोतवाली फर्रुखाबाद में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम
★कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव पाण्डेय, उपनिरीक्षक इमरान फरीद, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल मलिखान सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार
★सर्विलांस टीम:
प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक भाटी, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, अनुराग सिंह, सचेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राहुल शर्मा
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में जनता में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में खौफ व्याप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है।
