फर्रुखाबाद: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की जानकारी दी और इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

पुलिस टीम ने महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों तथा समाज में महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर भी चर्चा की। उपस्थित महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस का यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।