फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/25 धारा 109/352/351(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित नामजद/वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिक प्रक्रिया के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
घटना का पृष्ठभूमि:
दिनांक 20 मई 2025 को उपनिरीक्षक श्री बलवीर सिंह की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की थी। इस प्रकरण में कुल 7 नामजद अभियुक्त थे, जिनमें से एक बाल अपचारी फरार चल रहा था।
बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 124/25 धारा 109/352/351(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली फतेहगढ़।
2. मु0अ0सं0 231/25 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक बलवीर सिंह
हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार
पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
