फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नामजद/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व कार बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 352/2025 से संबंधित नामजद एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, कार एवं मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: अंकित यादव उर्फ अंकित कुमार पिता का नाम: शिव कुमार निवासी: 1/584, आवास विकास कॉलोनी, थाना कादरी गेट, जनपद फर्रुखाबाद

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर घातक आयुध से लैस होकर वादी पीयूष पुत्र राजीव यादव, निवासी सिविल लाइन फतेहगढ़, के साथ गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। अभियुक्तों ने वादी एवं उसके मित्र अनश व अनमोल पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया।

इस संबंध में वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 352/2025 अंतर्गत धारा 191(2)/191(3)/190/352/351(3)/109 बीएनएस एवं 9/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की गई—01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 02 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 हुंडई वरना कार (संख्या UP14CB3927), 01 एप्पल आई-फोन 13 (गहरा नीला रंग)

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी तथा अपना पक्ष न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से रखने की बात कही।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 मुलेन्द्र सिंह, उ0नि0 रमाशंकर पांचाल, हे0का0 विजेन्द्र सिंह, का0 आनन्द राव

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।