फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मु0अ0सं0 206/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/324(2) बीएनएस से संबंधित नामजद व वांछित अभियुक्त हनी तिवारी उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र स्वर्गीय अनुपम तिवारी निवासी बिजाधरपुर, सेन्ट्रल जेल रोड, कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 12 अगस्त 2025 को वादी सूर्यप्रताप सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह निवासी रुनी चुरसई, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़ ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तगण ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से फायरिंग की। इस संबंध में 13 अगस्त 2025 को मु0अ0सं0 206/2025 दर्ज किया गया था।

अभियुक्त का बयान

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त हनी तिवारी उर्फ हर्षित तिवारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी सफाई अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में देगा।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त पर इससे पहले भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं –

1. मु0अ0सं0 754/2020 धारा 147/323/504/506 भादवि – कोतवाली फर्रुखाबाद।

2. मु0अ0सं0 557/2021 धारा 323/506 भादवि – कोतवाली फर्रुखाबाद।

3. मु0अ0सं0 433/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि – कोतवाली फर्रुखाबाद।

4. मु0अ0सं0 251/2020 धारा 323/504/506 भादवि – कोतवाली फतेहगढ़।

5. मु0अ0सं0 480/2023 धारा 504/506 भादवि – कोतवाली फतेहगढ़

6. मु0अ0सं0 348/2024 धारा 115(2)/191(2)/351(2)/352 बीएनएस – कोतवाली फतेहगढ़।

7. मु0अ0सं0 187/2023 धारा 147/186/332/353/504/506 भादवि व 7 सीएल एक्ट – थाना कादरीगेट।

8. मु0अ0सं0 206/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/324(2) बीएनएस – कोतवाली फतेहगढ़।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम –

उप निरीक्षक महेश कुमार

हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार

कांस्टेबल छोटेलाल

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।