फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बृजकिशोर पुत्र संतराम निवासी जैदपुरा थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद है। पूछताछ के दौरान उसने अपने जुर्म की गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बताया कि आगे की सफाई वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में देगा।
आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि बृजकिशोर पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में निम्न मुकदमे दर्ज हैं—
1. मु0अ0सं0 83/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल
2. मु0अ0सं0 356/2020 धारा 294 भादवि थाना कम्पिल
3. वर्तमान मामला – मु0अ0सं0 155/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली थाना कम्पिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार, उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, का0 सुमित कुमार और का0 धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
