फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 को थाना कमालगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही, उन्हें रोजमर्रा की परिस्थितियों में सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई—

1090 – महिला हेल्पलाइन

181 – महिला सहायता नंबर

112 – इमरजेंसी सेवा

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

1930 – साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन

थाना कमालगंज पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें हर स्तर पर सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। पुलिस कर्मियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी शिकायत पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं और मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया।