फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 फतेहगढ़ जनपद की कमालगंज पुलिस ने एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 173/2025 धारा 108/85/352 बीएनएस के तहत हासिम पुत्र साविर निवासी ग्राम ईशापुर, थाना कमालगंज को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 21 जून 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें हासिम व उसके परिवारजनों पर वादी की बहन से गाली-गलौज, मारपीट तथा मानसिक उत्पीड़न का आरोप है। आरोपों के अनुसार, मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और एक नामजद अभियुक्त हासिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए अपने बचाव में बयान मा० न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से देने की बात कही है।
अभियुक्त हासिम का आपराधिक इतिहास में फिलहाल उक्त मामला ही दर्ज है:
मु0अ0सं0 173/2025 धारा 108/85/352 बीएनएस, थाना कमालगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उप निरीक्षक श्री बलबीर सिंह
- कांस्टेबल 845 सचिन कुमार
कमालगंज पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता का भी प्रमाण है। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
