फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने 10 हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 बोर का खोखा कारतूस बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 10 दिसंबर 2025 को पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामिया व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना कमालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 400/2025, धारा 103(1) बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त विकास यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी ग्राम उमराय नगला, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी सुधीर पुत्र ब्रजपाल, निवासी ग्राम उमराय नगला थाना कमालगंज, द्वारा दिनांक 06.12.2025 को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके चचेरे भाई को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कमालगंज में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में स्वीकारोक्ति

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त विकास यादव ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अपने बयान अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष देने की बात कही।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 400/2025, धारा 103(1) बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट, थाना कमालगंज

2. मु0अ0सं0 434/2023, धारा 323/504/506 भादवि, थाना कमालगंज

बरामदगी का विवरण

एक खोखा कारतूस (12 बोर)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार, उप निरीक्षक श्री संदीप कुमार, कांस्टेबल तेजवीर सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह यादव

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।