फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 154/2025 धारा 318(4)/316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजीव कुमार पुत्र श्री राम सिंह के रूप में हुई है, जो मूलतः ग्राम दीपपुर नगरिया, थाना कम्पिल, जनपद फर्रुखाबाद का निवासी है। वर्तमान में वह न्यू कॉलोनी, ब्लॉक के पास रेलवे रोड, थाना कायमगंज में रह रहा था।
घटना का विवरण:
दिनांक 15 जुलाई 2025 को श्री रामेन्द्र पाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी, तहसील कायमगंज द्वारा दी गई तहरीर पर कोतवाली कायमगंज में मामला दर्ज किया गया। वादी के अनुसार, आरोपी राजीव कुमार ने कालाबाजारी व धोखाधड़ी के माध्यम से उर्वरक की बिक्री, नकद वसूली रसीदों और कैश एंड कैरी खातों से कुल ₹14,58,232.89 का गबन किया।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली कायमगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से देगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 154/2025 धारा 318(4)/316(5) BNS व 3/7 EC Act, थाना कायमगंज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. निरीक्षक अवधेश कुमार
2. आरक्षी अंकित गंगवार
3. आरक्षी कृष्णपाल
कोतवाली कायमगंज पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती का संदेश गया है। पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से यह सिद्ध होता है कि प्रशासन आर्थिक अपराधों के प्रति पूरी तरह सख्त रवैया अपनाए हुए है।
