फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 1 चेसिस बरामद।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 08.12.2025 को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 मोटरसाइकिल का चेसिस तथा चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. निर्दोष माथुर पुत्र रामऔतार, निवासी मोहल्ला मिश्राना, थाना पटियाली, जनपद कासगंज

2. सत्यप्रकाश उर्फ सचिन पुत्र लालाराम टेलर, निवासी मोहल्ला सैन, थाना पटियाली, जनपद कासगंज

बरामद सामग्री

06 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 मोटरसाइकिल का चेसिस, 06 चाबियों का गुच्छा, 01 ग्राइंडर व डाई, 01 मास्टर चाबी, 01 रेती, 01 हथौड़ी

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। कड़ी पूछताछ पर अभियुक्तों की निशानदेही से चोरी की मोटरसाइकिलें और चेसिस बरामद की गईं। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 315/25 के तहत संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त निर्दोष माथुर का पूर्व में विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंदी एवं एनडीपीएस सहित कई मामलों में विस्तृत आपराधिक इतिहास दर्ज है। वहीं सत्यप्रकाश उर्फ सचिन के विरुद्ध भी पूर्व में कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम में शामिल रहे—प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, उपनिरीक्षक लालता प्रसाद, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल सचिन कुमार, विजय गुर्जर, मनोज कुमार एवं विनीत कुमार

पुलिस अधीक्षकों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।