फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-49/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कम्पिल से संबंधित ₹25,000 के वांछित इनामी अभियुक्त विजय प्रताप उर्फ करू पुत्र जयनन्दन निवासी ग्राम सिरसा, थाना कम्पिल, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर की गई। बरामदगी के आधार पर थाना कायमगंज में मु0अ0सं0 245/25 धारा 3/25 ए एक्ट बनाम विजय प्रताप उर्फ करू पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।
बरामदगी का विवरण –
1️⃣ एक नाजायज तमंचा 315 बोर
2️⃣ दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त विजय प्रताप उर्फ करू पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। उसके विरुद्ध थाना कम्पिल व कायमगंज में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1️⃣ उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह
2️⃣ व0उ0नि0 सुरजीत सिंह
3️⃣ का0 सचिन कुमार
4️⃣ का0 विजय गुर्जर
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फर्रुखाबाद पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने और जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
