फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 जनपद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी महोदय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी अमृतपुर द्वारा संबंधित विभागों के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अमृतपुर क्षेत्र में तीन ट्रकों की गहन जांच की गई।
जांच में पाया गया कि दो ट्रक बिना वैध परिवहन प्रपत्रों के संचालित किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन पर दोनों वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया तथा मौके पर ही संबंधित धनराशि जमा कराई गई। वहीं तीसरा ट्रक ओवरलोड परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे थाना अमृतपुर परिसर में खड़ा कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभाग को कुल ₹1,01,440 (एक लाख एक हजार चार सौ चालीस रुपये) की राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित हुई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध परिवहन, बिना दस्तावेज और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
