फर्रुखाबाद:जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 : कक्षा 6 में पंजीकरण 29 जुलाई तक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 पीएम श्री स्कूल – जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहिल्ला (फर्रुखाबाद) द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश बाबू द्वारा जिला सूचना अधिकारी को प्रेषित पत्र में अवगत कराया गया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 80 छात्रों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा जनपद के सभी सात विकास खंडों के सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए खुली है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पात्र छात्र-छात्राएं, जो वर्तमान में सत्र 2025-26 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं, नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

प्राचार्य ने जनपद के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रिंट मीडिया से अनुरोध किया है कि इस जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि जिले के अधिकतम छात्र इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें और गुणवत्ता परक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर पा सकें।

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025

विशेष ध्यान दें:

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगा।

परीक्षा संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं अन्य दिशा-निर्देश समिति द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

जवाहर नवोदय विद्यालय, गाँव – रोहिल्ला, जिला  फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश

पिन – 209651