फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 आज संकिसा की पावन धरती पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संकिसा बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में आगमन के दौरान मा. कुशवाहा जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं बौद्ध अनुयायियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए और संकिसा की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —
“संकिसा की धरती करुणा, समानता और बंधुत्व का संदेश देती है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। समाज में समानता और न्याय की स्थापना ही असली बौद्ध मार्ग है।”
उन्होंने उपस्थित लोगों से सामाजिक समरसता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अवसर पहुंचाना है।
इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी द्वारा किया गया।
