फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी का जनचेतना अभियान जारी, वैद्य के०पी०सिंह शाक्य ने कायमगंज में चलाया जन संपर्क

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 जन अधिकार पार्टी के समर्थकों और पदाधिकारियों में जोश और उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व – माननीय बाबूसिंह कुशवाहा एवं श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा – के प्रति नारेबाजी और समर्थन की गूंज जनपद फर्रुखाबाद की गलियों में सुनाई दे रही है।

इसी कड़ी में, विधानसभा कायमगंज के जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य ने आज “चलो गांव की ओर” जन चेतना यात्रा का आयोजन कर, ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने लोगों को पार्टी के उद्देश्यों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और हक अधिकारों की जानकारी दी।

यात्रा के दौरान उन्होंने महाबोधि महाविहार, संकिसा में 28 जून को आयोजित होने जा रहे एक दिवसीय चिंतन शिविर में भारी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए बताया कि यह शिविर न सिर्फ आत्मचिंतन का अवसर है, बल्कि बौद्ध धम्म, संविधान और सामाजिक बदलाव को समझने का भी सशक्त मंच है।

कायमगंज के कई गांवों में हुए इस अभियान के दौरान युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने वैद्य के०पी० सिंह शाक्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। जनता के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा:

“जन अधिकार पार्टी उन सभी लोगों की आवाज़ है, जिन्हें अब तक दबाया गया। अब वक्त है अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का और नई सोच के साथ बदलाव लाने का।”

जन चेतना यात्रा ने न सिर्फ जनाधार को मजबूत किया, बल्कि 28 जून के चिंतन शिविर के प्रति उत्साह भी बढ़ा दिया है।