फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिव कन्या कुशवाहा के निर्देशन में आज विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में “मिशन 2027” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माननीय योगेंद्र शाक्य रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि-जन अधिकार पार्टी वंचितों, किसानों, युवाओं और पिछड़े समाज की आवाज बनकर उभरी है। मिशन 2027 सिर्फ चुनावी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है।
इस अवसर पर कानपुर मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, मंडल सचिव श्याम पाल शाक्य, जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष अंचल सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सूबेदार राजवीर सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, सेक्टर अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा, प्रमुख सलाहकार शिवरतन शाक्य, एवं युवा जिला प्रभारी रामरहीस कुशवाहा जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी (फर्रुखाबाद) ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी के विचारों को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करें।
निष्कर्षतः, यह बैठक पार्टी की निचले स्तर तक पकड़ मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और मिशन 2027 को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
