फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी का “चलो गांव की ओर” अभियान अमृतपुर विधानसभा में पहुंचा, ग्रामीणों से सीधा संवाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाया जा रहा विशेष जनजागरूकता अभियान “चलो गांव की ओर” आज जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां शिवकन्या कुशवाहा जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के दिशा-निर्देश में यह अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाना है।

इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी श्री छोटे लाल कुशवाहा जी तथा युवा जिला प्रभारी श्री छोटे भाई राम रहीस कुशवाहा जी ने गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने आम नागरिकों से पार्टी की योजनाओं एवं सामाजिक न्याय के संघर्षों को साझा किया और उन्हें पार्टी की आगामी रणनीतियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर जन अधिकार पार्टी के संविधान आधारित विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष कानपुर श्री सुदेश शाक्य ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी पार्टी नेताओं की बातों में गहरी रुचि दिखाई और स्थानीय समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिनका संज्ञान लेते हुए पार्टी नेताओं ने समाधान हेतु गंभीरता से पहल करने का आश्वासन दिया।

“चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के माध्यम से जन अधिकार पार्टी गांव, गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्गों की आवाज़ बनने की दिशा में लगातार सक्रिय है और जन-जन तक सामाजिक न्याय की अलख जगा रही है।