फर्रुखाबाद:पट्टी पदुमन कांड में घायल युवती का हाल जानने पहुँची जन अधिकार पार्टी की टीम, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी पदुमन में दिनांक 15 जुलाई को राम सिंह शाक्य पुत्र फकीरे लाल के साथ घटित दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने आज जन अधिकार पार्टी की एक प्रतिनिधिमंडल टीम अस्पताल पहुँची। उक्त घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे तत्काल चिकित्सा हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता का हालचाल लिया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट ब्रजेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, राजवीर शाक्य समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी अन्याय के विरुद्ध हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर सख्त रुख अपनाएगी।

घटना की पृष्ठभूमि: ग्राम पट्टी पदुमन में 15 जुलाई को राम सिंह शाक्य के साथ ग्राम पिपरगांव व कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार घटना के पीछे दबंगई की आशंका जताई जा रही है। अभी तक पुलिस दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  जन अधिकार पार्टी के इस कदम को पीड़ित परिवार और स्थानीय जनमानस ने सराहा है, और उम्मीद जताई है कि इससे न्याय की प्रक्रिया में गति आएगी।