फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहादत दिवस (लखनऊ कार्यक्रम) के मद्देनज़र किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने व्यापक चर्चा की।

बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के सांसद मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी के आगमन को लेकर तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। इस अवसर पर उनके स्वागत, कार्यक्रम संचालन और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर विचार-विमर्श हुआ।

इसके साथ ही पार्टी की महत्त्वपूर्ण पहल “चलो गाँव की ओर” अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। विधानसभा स्तर पर इस कार्यक्रम को गति देने और अधिक से अधिक लोगों तक जोड़ने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने सुझाव दिए और रणनीति तय की। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ उठाने के लिए निरंतर काम कर रही है और आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की ताक़त को और मजबूत किया जाएगा।