फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस की बड़ी सफलता : आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले नामजद अभियुक्त किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से संभव हो पाई।

मुकदमे का विवरण

दिनांक 08 सितम्बर 2025 को थाना जहानगंज क्षेत्र में वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को अभियुक्तों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई। इस आधार पर थाना जहानगंज में मु0अ0सं0 151/2025 धारा 191(2)/105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मुकदमे में मुख्य अभियुक्त दीपक पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम कछियन नगला, जैतपुर थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़ को नामजद किया गया, जबकि अन्य पाँच अभियुक्त अज्ञात थे। पुलिस ने विवेचना के क्रम में दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसकी जान-पहचान मृतका से लगभग 4 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सऐप कॉल पर बातचीत शुरू हो गई और कई बार मुलाकातें भी हुईं।

अभियुक्त दीपक मृतका पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन मृतका इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अपने पति और बच्चों को छोड़ने के पक्ष में नहीं थी।

दिनांक 06 सितम्बर 2025 को लगभग 11 बजे मृतका ने अभियुक्त के दबाव से क्षुब्ध होकर उसके गाँव से लगभग 800 मीटर दूर खेत में जाकर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसने अभियुक्त के कपड़े पहनकर स्कूटी से अस्पताल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जाँच में स्पष्ट हुआ कि मृतका ने अभियुक्त के दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस टीम की सक्रियता

गिरफ्तारी की इस सफलता में थाना जहानगंज, एसओजी और सर्विलांस की टीमें शामिल रहीं।

थाना जहानगंज टीम

थानाध्यक्ष राजेश राय, उ0नि0 आनन्द शर्मा, हे0का0 मंयकदीप, हे0का0 सुनील कुमार, का0 निरंकार सिंह, का0 सोनू सिंह

एसओजी टीम

प्रभारी उ0नि0 सचिन सिंह चौधरी, हे0का0 करन यादव, हे0का0 बलवीर सिंह, का0 धर्मेंद्र सिंह, का0 दिव्यांशु, का0 सौरभ धीमान, का0 विनोद सिंह, का0 विकास चन्द्र, मुख्य आरक्षी चालक चंद्रशेखर

सर्विलांस टीम

प्रभारी उ0नि0 संतकुमार, हे0का0 संदीप राव, हे0का0 अनुराग कुमार, हे0का0 सचेंद्र सिंह, का0 राहुल शर्मा

पुलिस की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

इस गिरफ्तारी को जनपद पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने समय रहते एक संवेदनशील मामले को सुलझाकर पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद दिलाई है।