फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 थाना जहानगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में घुसकर की गई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी गए आभूषणों व दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
1. हिमांशू पुत्र आदेश कुमार निवासी ग्राम मूसाखिरिया, थाना जहानगंज
2. शिवशंकर उर्फ भोला पुत्र सुरेश बाथम निवासी ग्राम मूसाखिरिया, थाना जहानगंज
3. राजेश उर्फ छक्कन पुत्र मुकेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम मूसाखिरिया, थाना जहानगंज
घटना का विवरण:
दिनांक 13 जून 2025 को ग्राम मूसाखिरिया निवासी वादी श्री देवेंद्र सिंह पुत्र बाबूराम के घर में चोरों ने छत के रास्ते से घुसकर बक्सा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं आधार कार्ड चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना जहानगंज पर मु0अ0सं0-103/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:
गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशू ने पूछताछ में बताया कि चोरी की योजना उनके ही गांव के साथी राजेश ने बनाई थी, जो पीड़ित परिवार के घर में भैंस का दूध दुहने का काम करता था। उसे घर के अंदर की स्थिति की पूरी जानकारी थी। उसी की सूचना पर तीनों ने मिलकर रात्रि 1 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बरामद सामान:
01 अंगूठी (पीली धातु)
01 जोड़ी कान के टॉप्स (पीली धातु)
01 जोड़ी कानों के कुंडल (पीली धातु)
01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
01 पेंडल (पीली धातु)
01 आधार कार्ड
आपराधिक इतिहास:
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वर्तमान मामला दर्ज है, तथा अन्य थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी टीम:
1. व0उ0नि0 श्री लव कुमार
2. का0 निरंकार सिंह
3. का0 सोनू सिंह
4. का0 अंकुर सिंह
5. का0 विश्वेन्द्र सिंह
थाना जहानगंज पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और विश्वास का वातावरण बना है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।